"शी चिनफिंग द्वारा पार्टी निर्माण पर चयनित कृतियां" के खंड-1 एवं 2 प्रकाशित और वितरित


बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान द्वारा संपादित “शी चिनफिंग द्वारा पार्टी निर्माण पर चयनित कृतियां” के खंड-1 और 2 हाल ही में केंद्रीय पार्टी साहित्य प्रेस द्वारा प्रकाशित किए गए और देश भर में वितरित किए गए।

नवंबर वर्ष 2012 में सीपीसी 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति ने इस बात पर कई नई अवधारणाएं, नए विचार और नई रणनीतियां पेश की हैं कि किस प्रकार की दीर्घकालिक सत्तारूढ़ मार्क्सवादी पार्टी का निर्माण किया जाए और ऐसी पार्टी का निर्माण कैसे किया जाए, इस प्रकार पार्टी निर्माण पर शी चिनफिंग के विचार का गठन हुआ। ये विचार, नए युग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों का एक महत्वपूर्ण भाग है। इन्होंने पार्टी निर्माण पर मार्क्सवादी सिद्धांतों के विकास में महत्वपूर्ण मौलिक योगदान दिया है और पार्टी तथा देश को मजबूत करने के लिए इनका व्यावहारिक और दीर्घकालिक मार्गदर्शक महत्व है।

साथ ही, पार्टी निर्माण पर शी चिनफिंग के विचार मार्क्सवादी वैज्ञानिक सिद्धांत से उत्पन्न हुए हैं, चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति में निहित हैं, और नए युग में पार्टी के व्यापक और कड़ाई से संचालन के महान अभ्यास से पोषित हुए हैं। इसकी ठोस व्यावहारिक नींव और गहन सैद्धांतिक आधार है, और यह नए युग में पार्टी निर्माण को मजबूत करने के लिए मूलभूत मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है।

“शी चिनफिंग द्वारा पार्टी निर्माण पर चयनित कृतियां” का खंड-1 और 2 नवंबर, 2012 से फरवरी, 2026 तक के उनके सबसे महत्वपूर्ण और मूलभूत कार्यों का कालक्रमानुसार संकलन है। इनमें रिपोर्ट, भाषण, व्याख्याएं, लेख, निर्देश और प्रस्तावना सहित 102 रचनाएं शामिल हैं। इनमें से कुछ रचनाएं पहली बार प्रकाशित हो रही हैं। पुस्तक के खंड-1 में नवंबर, 2012 से जून, 2018 तक की 46 रचनाएं और खंड-2 में जुलाई, 2018 से फरवरी, 2026 तक की 56 रचनाएं शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News