सीतापुर: सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने भारी फोर्स लगाकर खाली कराई जमीन

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। सोमवार की भोर में प्रशासन ने भारी फोर्स तैनात करके बुलडोजर कार्रवाई की। चार बुलडोजरों ने पूरी इमारत को मलबे में बदल दिया और जमीन खाली करा ली है। इस कार्रवाई से अफरातफरी और हलचल का माहौल बना रहा। 

सीतापुर के सिविल लाइन स्थित टाउन हॉल परिसर में सपा का 21 साल पुराना कार्यालय था। यह बेशकीमती जमीन नजूली की थी। अवैध रूप से कार्यालय बनाने का मामला चल रहा था।पिछले दिनों जिला कलेक्टर न्यायाल के आदेश पर प्रशासन ने 15 दिन में कार्यालय खाली करने का नोटिस दिया था। 

बताते हैं कि नोटिस जारी होने से पहले ही सपा कार्यालय से दूरी बनानी शुरू कर दी और लोहार बाग में एक अस्थायी ऑफिस बना लिया था। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद सोमवार को प्रशासन के बुलडोजर सपा कार्यालय पहुंच गए। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई और तीन-चार घंटों में पूरी इमारत ढेर कर दी गई। 

पालिका ने दी थी जमीन 


बताते हैं कि टॉउन हाल परिसर की ये बेशकीमती जमीन वर्ष 2005 में सीतापुर नगर पालिका ने सपा को आवंटित की थी। वर्ष 2007 में यहां पार्टी कार्यालय बना। बाद में जमीन आवंटन में खामियां सामने आने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि कार्यालय संचालित होता रहा। मामला कोर्ट में पहुंचा और न्यायालय के आदेश के बााद जमीन खाली कराई गई है। 

Related Articles

Latest News