अलीगढ़ दौरा छोड़ लौटे सीएम योगी, पीएम मोदी ने जताया दुःख; 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में संचालित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में कम से कम 15 छात्रों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना अलीगढ़ का आधिकारिक दौरा बीच में ही छोड़कर तुरंत राजधानी लखनऊ लौट आए हैं। 

अलीगढ़ दौरा छोड़ लखनऊ पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी ने जताया दुख

हादसे की भयावहता की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। वह अलीगढ़ का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर फौरन लखनऊ वापस लौटे हैं।उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसमूह से कहा, ”मेरी इच्छा थी कि यहीं रहूं लेकिन अभी-अभी जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है और कुछ बच्चे अग्निकांड की चपेट में आए हैं। इसमें कुछ बच्चों की दुखद मौत हो गई है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा है। मुझे भी इस दुखद घटना के कारण तत्काल वापस लखनऊ जाना पड़ रहा है।”

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ”लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Related Articles

Latest News