न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की वापसी

[ad_1]

202606213834432

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट जीता था, लेकिन द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 253 रन जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की है। दूसरा टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को बुला लिया है।

ट्रेंट ब्रिज में खेला जाने वाला टेस्ट सीरीज का निर्णायक टेस्ट है और इसी वजह से स्टोक्स और एटकिंसन को टीम में बुलाया गया है। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद नाइट क्लब में हुए विवाद और टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से दोनों खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था।

इस घटना में सारासेन्स अकादमी का एक रग्बी खिलाड़ी भी शामिल था। स्टोक्स और एटकिंसन को कॉन्ट्रैक्ट की कुछ खास शर्तों को तोड़ने का दोषी पाया गया, जिसके तहत इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हर समय सबसे अच्छे व्यवहार के स्तर बनाए रखने और इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे अच्छे हित में काम करने की जरूरत होती है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने बयान में कहा, “हमने जो सबूत देखे हैं, उनसे पता चलता है कि एटकिंसन बिना उकसावे के हमलों का शिकार हुए थे और उन्होंने किसी भी मौके पर बदला नहीं लिया। यह भी तय किया गया कि नाइट क्लब में हिंसक व्यवहार के लिए खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। स्टोक्स झगड़े में शामिल नहीं थे और उन्होंने दोनों में से कोई भी घटना नहीं देखी। दोनों खिलाड़ियों को उनके व्यवहार के बारे में लिखित चेतावनी दी गई है।”

ओली रॉबिन्सन, जो घुटने में दर्द के कारण नहीं खेल पाए, और जेमी स्मिथ, जो पितृ अवकाश की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर रहे, वे भी तीसरे टेस्ट के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में हैं। सोनी बेकर और जेम्स रेव को बाहर हैं।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट 25 जून से शुरू होगा।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ और जोश टंग।

[ad_2]

Related Articles

Latest News