अमृतसर: आम आदमी पार्टी ने तरुण चुघ के घर के बाहर किया प्रदर्शन, केंद्र से पंजाब का फंड जारी करने की मांग

[ad_1]

202606203832233

अमृतसर, 20 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अमृतसर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर का घेराव किया। इस दौरान पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, कुलदीप सिंह धालीवाल और अजय गुप्ता ने केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।

आईएएनएस से आप विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा, “आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अमृतसर आ रहे हैं और लुधियाना जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि वे पंजाब के प्रति भाजपा की नीति साफ करें। चंडीगढ़ पर उनका क्या रुख है? क्या वे इसे पंजाब का हिस्सा मानते हैं या नहीं? नदी के पानी को लेकर उनकी क्या नीति है, पंजाब का हक कितना है और कितना नहीं? हमारे बांधों को लेकर उनकी क्या नीति है और उन पर किसका कंट्रोल होना चाहिए? जो हमें फंड देने थे, उसके बारे में बताएं कि कब जारी होगा।”

मंत्री हरभजन सिंह ने कहा, “आज अमृतसर में हम जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वह भाजपा की नीतियों और उसकी धर्म की राजनीति के खिलाफ है। भाजपा ने पंजाब में भी धार्मिक राजनीति लाने की कोशिश की है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। पंजाब गुरुओं और संतों की धरती है। हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है और हमारा देश धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर बना है, हालांकि भाजपा इन सिद्धांतों का पालन नहीं कर रही है। केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। पंजाब का फंड रोक दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर अन्य श्रोतों से पंजाब का विकास करवा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब आए हुए हैं, ऐसे में हम उनसे मांग करते हैं कि पंजाब के प्रति अपना रुख स्पष्ट करें। इसके साथ ही हमारी मांग है कि पंजाब का जो रुका हुआ फंड है, उसे रिलीज किया जाए और पंजाब में धर्म की राजनीति बंद करें।”

आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा, “आज का विरोध प्रदर्शन भाजपा के खिलाफ हो रहा है। हम भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर विरोध कर रहे हैं। इस विरोध के जरिए हम भाजपा की नीतियों और कामों का विरोध जताना चाहते हैं।”

–आईएएनएस

ओपी/वीसी

[ad_2]

Related Articles

Latest News