UP: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अयोध्या से सीएम योगी का पहला बयान, ‘500 वर्षो का संघर्ष, 15 दिन और देख ले’ चिंता मत करो!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम की पावन धरा पर आस्था, संस्कृति, संत परंपरा और विकास के विविध आयाम एक साथ साकार रूप में दिखाई देंगे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वीरांगना झलकारी बाई की गौरवगाथा को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

योगी भगवान मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भी शामिल हुए। इसके साथ ही पूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर संत समाज का सान्निध्य प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि रामायण वैक्स म्यूजियम और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के माध्यम से विरासत और विकास के संकल्प को नई अभिव्यक्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने दी 368 विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या को विकास की बड़ी सौगात दी। नगर निगम की कुल 291 करोड़ रुपये लागत वाली 245 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 47 परियोजनाओं का लोकार्पण व 198 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

मां कामाख्या धाम में 123 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

रुदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित मां कामाख्या धाम नगर पंचायत में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र की 123 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। 

विधायक रामचंद्र यादव के साथ मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। मां कामाख्या मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य मनोज मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार मां कामाख्या धाम पहुंच रहे हैं। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि 72 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 51 परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है।

Related Articles

Latest News