जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में एक गंभीर मामला सामने आया है। 61 चयनित शिक्षकों की महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब होने के आरोप में वरिष्ठ सहायक अनुपम मिश्र के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रधान सहायक शिवनिवास मिश्र की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने गुरुवार की रात 1:52 बजे बीएनएस की धारा 198 के तहत मामला दर्ज किया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिले के लिए 64 अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी की गई थी। इनमें से 61 चयनित अभ्यर्थियों ने अपने मूल दस्तावेजों का मिलान कराया था। 30 मार्च 2026 को डायट हरदोई में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों की स्कूल आवंटन व पदस्थापन काउंसलिंग हुई थी। इस पूरी प्रक्रिया की मूल पत्रावली पटल सहायक शिवनिवास मिश्र के पास सुरक्षित रखी गई थी।
आरोप है कि पटल सहायक और आला अधिकारियों द्वारा बार-बार मांगने के बावजूद अनुपम मिश्र ने पत्रावलियां वापस नहीं कीं। पुलिस का कहना है कि अनुपम मिश्र ने महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज अपने पास रख लिए या गायब कर दिए। पुलिस अब गायब पत्रावलियों को खोजने में जुटी हुई है।
बीएसए कार्यालय में रात में छापा, पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता की जांच
इस मामले से पहले ही बुधवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार की अगुवाई में गठित टास्क फोर्स ने जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए कार्यालय में छापा मारा था। टीम ने करीब डेढ़ सौ पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता की जांच की, लेकिन इस दौरान कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।जानकारी के अनुसार, रात के समय छापा मारने का मकसद बीएसए कार्यालय के कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों को चकमा देकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखना था।पुलिस मामले
