उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब उन सामाजिक वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने में जुटी है, जिनका चुनावी परिणामों पर बड़ा प्रभाव माना जाता है। इसी रणनीति के तहत सपा ने बुधवार यानी कल 17 जून को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा की सामाजिक और राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा होगी।
दरअसल, सपा नेतृत्व का मानना है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समाज की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में पार्टी इस वर्ग के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। बैठक में ब्राह्मण समाज से जुड़े सपा के वर्तमान और पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद तथा वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
