UP: जुलाई में सजेंगी ‘निपुण संकल्प कार्यशालाएं’, 33 केंद्रों पर शिक्षा अधिकारी बनाएंगे ‘निपुण 2.0’ का नया रोडमैप

प्रदेश सरकार आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को मजबूत करने के लिए जुलाई में प्रदेशभर में निपुण संकल्प कार्यशालाओं का आयोजन करेगी। 6 से 31 जुलाई तक प्रदेश के 33 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इन कार्यशालाओं में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, शैक्षणिक विशेषज्ञ और जिला स्तरीय टीमें भाग लेंगी।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में भाषा और गणितीय दक्षताओं के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बच्चों में सीखने क्षमता बढ़ेगी। कार्यशालाओं के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी तथा प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का रोडमैप बनाया जाएगा।

Related Articles

Latest News