बीजिंग, 12 जून (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने शुक्रवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन की अध्यक्षता की।
इस मौके पर लिन च्येन ने नेपाली विदेश मंत्री की होने वाली चीन यात्रा के बारे में सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चीन नेपाल के साथ संबंधों पर बड़ा ध्यान देता है और वर्तमान यात्रा के फायदे से नेपाल की नई सरकार के साथ आपसी राजनीतिक विश्वास, व्यवहारिक सहयोग और बेल्ट एंड रोड का उच्च गुणवत्ता वाला निर्माण बढ़ाना चाहता है, ताकि चीन-नेपाल रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ सके।
वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आउग ह्लाएग 15 से 19 जून तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे। इसकी चर्चा में प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग उनके साथ मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ली छ्यांग और चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी के अध्यक्ष चाओ लची अलग-अलग तौर पर उनसे भेंट करेंगे।
प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि चीन और म्यांमार परंपरागत मित्रवत पड़ोसी देश हैं और साझे भविष्य वाले समुदाय हैं। चीन वर्तमान यात्रा के जरिए म्यांमार के साथ व्यापक रणनीतिकि सहयोग गहराकर साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में और अधिक व्यवहारिक उपलब्धियां बढ़ाना चाहता है, ताकि दोनों देशों के लोगों को ज्यादा लाभ पहुंच सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
