कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

[ad_1]

202606123822533

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वहीं, उपराष्ट्रपित सीपी राधाकृष्णन से भी कर्नाटक के सीएम ने मुलाकात की।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।”

इसके पहले डीके शिवकुमार ने गुरुवार को नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लिया था। उन्होंने एक्स पर लिखा, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होकर और समावेशी मानव विकास के लिए कर्नाटक का विज़न साझा करके मुझे खुशी हुई। कर्नाटक भारत में विकास, इनोवेशन और अवसरों के सबसे मजबूत इंजनों में से एक बना हुआ है। अपने ‘गारंटी मॉडल’ और शिक्षा, स्किलिंग, युवाओं के सशक्तिकरण, टेक्नोलॉजी और AI-आधारित गवर्नेंस में निवेश के ज़रिए, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। मैंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एक विकसित कर्नाटक, विकसित भारत की यात्रा को तेज़ करेगा और समावेशी व टिकाऊ विकास को आगे बढ़ाने के लिए सहकारी संघवाद और केंद्र-राज्य के बीच मज़बूत साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया।

10 जून को डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद 10 जनपथ पर यह उनकी पहली यात्रा थी। मुलाकात के दौरान, शिवकुमार ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और पार्टी और शासन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कार्यालय का शिष्टाचार दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, महासचिव कमलाक्षी राजन्ना और शिल्पी अरोरा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने नई दिल्ली स्थित भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय का भी दौरा किया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बीवी श्रीनिवास, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, कर्नाटक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मंजुनाथ गौड़ा, कांग्रेस नेता एमएलसी बसनागौड़ा बदरली, इनायत अली और नागेश करियप्पा तथा कई अन्य लोग उपस्थित थे।

गौरतलब है कि 3 जून को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

–आईएएनएस

ओपी/पीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News