जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने संघ के पदाधिकारियों के साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर समस्या समाधान के लिये चर्चा की। इस दौरान अध्यक्ष अशोक सिंह ने मांग रखी कि समायोजन में नगर के शिक्षकों को नगर के विद्यालय में ही समायोजित किया जाए। सभी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध नहीं है जिसे उपलब्ध कराया जाए।
बीएसए के अनुसार प्रकिया गतिमान है, शीघ्र ही सभी विद्यालयों में फर्नीचर होगा। अशोक सिंह ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी के विषय में बात की। उनका कहना है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक को छोड़ कर सभी जूनियर स्तर के स्कूल में तीन शिक्षक एवं प्राथमिक स्तर में चार या पांच शिक्षक अनिवार्य किया जाए।
बीएसए ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अभी समस्त स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर कम से कम दो शिक्षक अवश्य दिये जाएंगे।
