भारतीय टीम को वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए: अभिषेक नायर

[ad_1]

202606103820364

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए। नायर का मानना है कि अफगानिस्तान वनडे सीरीज में कड़ी चुनौती पेश करेगी।

नायर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “वनडे सीरीज में अफगानिस्तान एक मुश्किल चुनौती होगी। उनकी व्हाइट-बॉल टीम का लगभग हर खिलाड़ी दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलता है। इससे उन्हें बहुत अनुभव मिलता है। चाहे टी20 हो या वनडे, वे आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। उनके गेंदबाजों में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता भी है। इसके बावजूद, दोनों टीमों की क्वालिटी में अभी भी बड़ा अंतर है।”

उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान इस सीरीज में कम से कम दो मैच जीतने की कोशिश करेगा। अगर वे ऐसा कर पाते हैं, तो यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि और भारत के लिए एक बड़ा उलटफेर होगा। इसलिए, शुभमन गिल और उनकी टीम को अफगानिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।”

नायर ने कहा कि कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर ईशान किशन को बल्लेबाजी करनी चाहिए। ईशान का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी अच्छा खेले।

टीम इंडिया के गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर नायर ने कहा, “मुझे लगता है कि हर्ष दुबे खेलेंगे क्योंकि टीम को एक बाएं हाथ के स्पिनर की जरूरत होगी। वह ऑल-राउंडर भी हैं। सवाल यह है कि किन तेज गेंदबाजों को मौका मिलेगा। मैं चाहता हूं कि प्रसिद्ध कृष्णा के वर्कलोड को सावधानी से मैनेज किया जाए। अगर टीम उन्हें खेलने का मौका देना चाहती है, तो उन्हें गुरनूर बरार पर भी ध्यान देना चाहिए। वह टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला।”

उन्होंने कहा, “प्रिंस यादव ने भी हाल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए, मैं हर्ष दुबे को प्रिंस यादव या गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह के साथ देखना चाहूंगा। इन गेंदबाजों ने बहुत क्रिकेट खेला है और उन्हें खुद को साबित करने का मौका दिया जाना चाहिए।”

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के मुकाबले 13 जून, 17 जून और 20 जून को खेले जाएंगे।

–आईएएनएस

पीएके

[ad_2]

Related Articles

Latest News