वाराणसी: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीआरपीएफ महिला मोटरसाइकिल अभियान शनिवार को वाराणसी पहुंचा। सीआरपीएफ महिला बाइकर्स समूह ‘यशस्विनी’ की वीरांगना महिलाओं का पुलिस लाइन में जोरदार स्वागत किया गया।
