प्रदेश सरकार ने आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला आबकारी अधिकारियों (डीईओ) और सहायक आबकारी आयुक्तों (एईसी)के कुल 37 तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार अनिल कुमार भारती को देवरिया से जिला आबकारी अधिकारी औरैया बनाया गया है। वहीं संभल के डीईओ अनुपम रंजन को सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-1 कानपुर, जबकि अरुण कुमार शुक्ला को भदोही से सहायक आबकारी आयुक्त नीलश्री आसवनी सीतापुर भेजा गया है।मुजफ्फरनगर के डीईओ राकेश बहादुर सिंह को बिजनौर स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर रवि शंकर द्वितीय को मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. निरंकार नाथ पाण्डेय को अयोध्या से हटाकर उनके स्थान पर अशोक कुमार प्रथम को तैनात किया गया है। राजेश कुमार यादव को मुजफ्फरनगर में सहायक आबकारी आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा संजीव कुमार सिंह को मथुरा, वीरेश्वर सिंह को मेरठ, अरविंद कुमार सोनकर को सहारनपुर, अर्चना पाण्डेय को बिजनौर और वरुण कुमार को बिजनौर से आगरा भेजा गया है। संजय कुमार विद्यार्थी को झांसी से संभल, नीरज द्विवेदी को प्रयागराज, हरिशंकर शुक्ला को बदायूं तथा शिशुपाल को मेरठ से गाजियाबाद तैनात किया गया है।
