'वंदे मातरम' विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं


मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। केरल में ‘वंदे मातरम’ को लेकर पैदा हुए विवाद पर भी शिवसेना ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कृष्णा हेगड़े ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ देश का राष्ट्रीय गीत है और इसे लेकर किसी भी प्रकार का विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।

शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “केरल में नई यूडीएफ-कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में, विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद, कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘वंदे मातरम’ के गायन और बैंड प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की गई थी, जो कि हमारा राष्ट्रीय गीत है। राज्यपाल ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि ‘वंदे मातरम’ एक राष्ट्रीय गीत है और इसे इस तरह रोका नहीं जा सकता।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला द्वारा राज्यसभा नामांकन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि कर्नाटक में राज्यसभा की तीन या चार सीटें हैं जिन पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है और डीके शिवकुमार व कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के खेमों के बीच खींचतान चल रही है।

उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्ष राज्यसभा के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों को सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच, आंध्र प्रदेश कांग्रेस की नेता व पूर्व सीएम वाईएस राजशेखर रेड्डी वाईएस शर्मिला भी इस चर्चा में शामिल हो गई हैं। वाईएस शर्मिला कांग्रेस की युवा चेहरा हैं। कांग्रेस इनके नाम पर अगर सह‍म‍त होती है तो अच्‍छी बात होगी। हालांकि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसलिए शिवसेना इसमें नहीं पड़ना चाहती है।

–आईएएनएस

एएसएच/पीएम


Related Articles

Latest News