नोएडा के नामचीन स्कूल में ग्यारहवीं क्लास की छात्रा के साथ छात्र ने की मारपीट


नोएडा, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा में एक नामचीन स्कूल में ग्यारहवीं क्लास की छात्रा के साथ एक छात्र ने बुरी तरीके से मारपीट की है। घटना स्कूल कैंपस के अंदर हुई है। छात्रा ने तीन दिन पहले ही छात्र के खिलाफ गाली-गलौज करने की शिकायत की थी। घटना के विरोध में परिजनों ने प्रिंसिपल और पुलिस दोनों से शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक नोएडा में सेक्टर 100 स्थिति पाथवेज स्कूल कैंपस में मारपीट हुई है। इसमें 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ छात्र ने बुरी तरीके से मारपीट की। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल और उसके बाद थाने जाकर पुलिस को कंप्लेंट दी है।

आरोप है कि छात्रा ने जब गाली-गलौज की जानकारी स्कूल प्रशासन को तीन दिन पहले दी थी तब स्कूल ने मामले को अनदेखा कर दिया था। जिसके बाद यह घटना हुई है।

घटना के बाद पाथवेस स्कूल पर मामले को दबाने का भी आरोप लगा है।

जैसे ही पुलिस को सूचना मिली मौके पर डीसीपी, एसीपी और आलाधिकारी पहुंचे।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News