UP: जिलों में आंधी-तूफान से भारी तबाही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाला मोर्चा; अधिकारियों को दिए आकलन के निर्देश

उत्तर भारत में भीष्ण गर्मी और हीटवेव के बीच, अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं तेज हवाओं के साथ बारिश और तूफान ने मौसम तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन इस यूपी में कई जगहों पर हादसे भी हुए। जिसको देखते हुए सीएम योगी ने हादसों का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को इस बारिश और तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश भी दिए हैं।

उन्होंने अति वर्षा, आकाशीय बिजली और आंधी से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराये जाने की बात कही।मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से कहा गया है कि वे प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखें और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराएं। बता दें कि यूपी  के कई जिलों में 28 मई रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।  इस दौरान कई जगहों पर खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। यूपी के कई अन्य जिलों में भी यही हाल देखने को मिला। 

Related Articles

Latest News