UP: UP STF ने पकड़ा विदेशी ‘OG गांजा’ और MDMA का जखीरा, थाईलैंड-कैलिफोर्निया कनेक्शन वाले ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़

त्तर प्रदेश एसटीएफ ने आगरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजा और एमडीएमए की तस्करी करने वाले चार सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.0645 किलोग्राम “ओजी गांजा” (ड्रोनाबिनोल) और 147 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ को लंबे समय से आगरा और आसपास के जिलों में सिंथेटिक ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह की सूचना मिल रही थी। पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने खुलासा किया कि उसकी मां पहले से गांजा और नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थी। बाद में परिवार के अन्य सदस्य भी इस नेटवर्क से जुड़ गए। गिरोह दिल्ली और हरियाणा से नशीले पदार्थ लाकर पश्चिमी यूपी में सप्लाई करता था।

जांच में यह भी सामने आया कि बरामद “ओजी गांजा” विदेशी पैकिंग में आता था और उसकी छोटी पुड़ियां बनाकर युवाओं को बेचा जाता था। आरोपियों ने पूछताछ में एक ऐसे सप्लायर का भी जिक्र किया है, जो वर्तमान में थाईलैंड में रह रहा है और अलग-अलग ठिकानों पर ड्रग्स रखवाकर सप्लाई कराता था। एसटीएफ ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एजेंसियां अब नेटवर्क के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं।

Related Articles

Latest News