UP: अकीदत के साथ बकरीद की नमाज संपन्न, देश की तरक्की की दुआ के लिये उठे नमाजियों के हाथ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर की सड़कों पर खुशी का माहौल छाया हुआ है और बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा करने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे शहर में चाक-चौबंद व्यवस्था की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) बबलू कुमार के नेतृत्व में शहर को 4 जोन और 5 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा ड्यूटी पर 24 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, 1347 जवान और 6 कंपनी PAC तैनात किए गए हैं।

शहर के प्रमुख स्थानों- ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा समेत पूरे लखनऊ में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रखी जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पिंक पेट्रोल, एंटी रोमियो स्क्वॉड और यूपी-112 की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। कंट्रोल रूम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

Related Articles

Latest News