ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को मनाया जाएगा। इस अवसर राजधानी के सभी मस्जिदों पर नमाज अदा की जाएगी। नमाज सुबह 6 बजे से शुरू होगी। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने मंगलवार देर शाम को दी। उन्होंने बताया कि डायवर्जन सुबह 6 बजे से शुरू होकर नमाज समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे होगी बकरीद की नमाज
ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। नमाज की तैयारियों के संबंध में ईदगाह कमेटी और इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने शहर के मुसलमानों से ईदगाह में बकरीद की नमाज पढ़ने की अपील की। ईदगाह में सुबह 10 बजे से बकरीद की नमाज होगी।
मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि नमाज के बाद खुतबा सुनना वाजिब है। चाहे खुतबे की आवाज सुनाई दे या ने दे। खुतबा खत्म होने तक खामोशी के साथ बैठे रहना चाहिए। मौलाना ने बताया कि इस साल भी महिलाओं के लिए ईदगाह में बकरीद की नमाज़ का विशेष इंतजाम किया गया है। बैठक में मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी, मौलाना मोहम्मद मुश्ताक, मौलाना सुफयान निजामी, मौलाना अब्दुल लतीफ, मौलाना अब्दुल मुगीस, मुनीब अलवी, खालिद उमर, शेख राशिद अली मीनाई, अदनान शाहिद खां, मोहम्मद कलीम खां, फैज़ खालिद और मोहम्मद एजाज़ आदि मौजूद रहे।
यहां रहेगी रोक:
– सीतापुर रोड की तरफ से डालीगंज रेलवे क्रासिग तिराहे की तरफ से पक्के पुल की ओर।
– पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर।
– हरदोई रोड/बालागंज की तरफ से बडे़ वाहन/रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद के तरफ।
– कोनेश्वर चौराहे से घण्टाघर होकर बडा इमामबाडा की तरफ।
– नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी) चौराहा से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर।
– नीबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाले वाहन रूमी गेट की तरफ।
– चौक चौराहे की तरफ से नीबू पार्क चौराहे की ओर।
– मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहे की तरफ से फूलमण्डी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज होकर नीबू पार्क चौराहे की ओर।
– शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर।
– डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साईकिल पक्का पुल की ओर।
– शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाले रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल की तरफ नही जा सकेंगे।
– एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बडे़ वाहन/कार्मिशियल वाहन नही जा सकेंगे।
– नाका से ऐशबाग की ओर (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नही जाने दिया जाएगा।
– यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) नहीं जा सकेंगे।
– रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास/यहियागंज नही जा सकेगा।
यहां से जाएं:
– डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बांये मुड़कर चौराहा नं. 8 निरालानगर से आईटी होकर।
– पक्का पुल से पहले तिराहे से बन्धा रोड या नया पक्कापुल होकर।
– कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर।
– कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी), नया पुल होकर।
– कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर।
– चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर अथवा चरक चौराहा होकर।
– कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा होकर।
– मेडिकल कालेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर ।
