ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर लखनऊ में भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। नाका कोतवाली के समीप जस्ट मां के भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, छोले चावल समेत इमरती रूपी प्रसाद को वितरण किया गया। इस बार पिछले दिनों की तुलना में चौथे बड़े मंगल पर अधिक संख्या में भंडारों का आयोजन किया गया। वही लखनऊ शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों और मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं ने शरबत, पानी, पूड़ी-सब्जी, हलवा और प्रसाद वितरण के भंडारे लगाए।
भीषण गर्मी में भी नहीं रुका भक्ति का भाव
इन दिनों भीषण गर्मी के साथ नौतपा भी चल रहा है लेकिन बावजूद इसके लोग पूरे उत्साह के साथ भंडारे में लगे हुए है। इतना ही नहीं जगह-जगह भंडारे में ठंडे पानी का भी वितरण किया जा रहा है।इसके साथ राजधानी में भक्ति और सेवा के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को जीवंत करता नजर आ रहा है । कई जगहों पर भजन कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ भी भक्त जान कर रहे है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
