Odisha News साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले ओडिशा में तमाम चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जबकि बीजद इस सीट से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चुनावी मैदान में उतार सकती है। भाजपा विधायक जयंत षड़गी ने कहा कि मोदी जी पुरी से लड़ें तो हम सभी सात विधानसभा सीट जीत जाएंगे।
