गुलमर्ग केबल कार हादसा, भारतीय सेना की मदद से 184 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

[ad_1]

202605253801472

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। यहां गोंडोला सेवा ठप होने के कारण पर्यटक हवा में लटकी केबल कारों में फंस गए। इस स्थिति में सेना ने मोर्चा संभाला और खराब मौसम व दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों के बीच तेजी से राहत दलों को प्रभावित इलाके में भेजा।

सेना के अनुसार, शाम 5.40 बजे तक कुल 148 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। सेना की टीमों ने यहां फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया। सेना ने अपने ऑल-टेरेन व्हीकल यानी एटीवी भी तैनात किए, जिससे कठिन रास्तों में राहत कार्यों को गति मिली।

दरअसल, सोमवार को गुलमर्ग गोंडोला की बेस स्टेशन से फेज-1 कोंगडोरी के बीच सेवा तकनीकी खराबी के कारण अचानक रुक गई थी। इससे कई पर्यटक हवा में लटकी केबल कारों में फंस गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस और गोंडोला प्रबंधन प्राधिकरण से सहायता मांगे जाने का संदेश मिलते ही भारतीय सेना तुरंत सक्रिय हो गई। बुटापथरी बटालियन क्षेत्र से विशेष बचाव दल रवाना किए गए, जिन्होंने खराब मौसम के बावजूद तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सेना के साथ-साथ एसडीआरएफ और अन्य नागरिक एजेंसियों ने भी संयुक्त अभियान चलाया।

राहत कार्य को और तेज करने के लिए गुलमर्ग एटीवी एसोसिएशन की अतिरिक्त गाड़ियों को भी लगाया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि गोंडोला सेवा को सामान्य होने में समय लगने की संभावना जताई गई थी। ताजा जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी से कुल 65 केबल कार प्रभावित हुईं। राहत टीमों ने फेज-1 की ओर से 14 केबल कारों को खाली कराकर पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि बेस स्टेशन की ओर से 12 केबल कारों से लोगों को बचाया गया। अब तक कुल 184 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है।

तकनीकी विशेषज्ञ अब गोंडोला प्रणाली में आई खराबी की जांच कर रहे हैं, जबकि बचाव और सहायता अभियान लगातार जारी है। इस खराबी के कारण घने बादलों, ठंडी हवाओं और खराब मौसम के बीच जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। प्रसिद्ध गुलमर्ग गोंडोला सेवा में आई इस तकनीकी खराबी से कई लोग परेशान हो गए।

गोंडोला के बेस स्टेशन से फेज-1 कोंगडोरी के बीच सेवाएं अचानक रुक गईं और कई पर्यटक हवा में लटकी केबल कारों में फंस गए। स्थिति गंभीर होते ही भारतीय सेना, एसडीआरएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और गोंडोला प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सहायता संदेश मिलते ही भारतीय सेना तुरंत सक्रिय हो गई। सेना ने बुटापथरी बटालियन क्षेत्र से विशेष बचाव दलों को रवाना किया और कठिन पहाड़ी रास्तों तथा खराब मौसम के बावजूद राहत कार्य तेजी से शुरू किया।

–आईएएनएस

जीसीबी/डीकेपी

[ad_2]

Related Articles

Latest News