नई दिल्ली : अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 14 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच की मेजबानी करेगा। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान 8वीं बार एक दूसरे से भिड़ेंगे। पिछले सात मैच में भारत ने ही बाजी मारी है। पाकिस्तान एक भी मैच जीत नहीं सका है। उसे हर बार हार का सामना करना पड़ा है।
