बंगाल: अग्निमित्रा पॉल का टीएमसी पर हमला, अवैध निर्माणों पर फिरहाद हकीम से मांगा जवाब


कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से जुड़े कथित अवैध निर्माणों को लेकर सवाल उठाए।

अग्निमित्रा पॉल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि अवैध निर्माणों की घटना की जांच होगी। अगर किसी ने अवैध घर का निर्माण किया है तो कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने पिछले 15 साल में यह सब क्यों नहीं देखा? यह उनकी और उनकी टीम की जिम्मेदारी है।

उन्‍होंने कहा कि ‘वाओ मोमो’ फैक्टरी में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस फैक्‍टरी को जल-निकाय पर कब्‍जा करके बना दिया गया था और उस अवैध गोदाम को बनाने के लिए कोई फायर लाइसेंस भी नहीं था, उसमें कई लोगों की मौत हो गई। यह एक बहुत ही दर्दनाक मौत थी। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तो एक बार भी वहां जाने का मौका नहीं मिला। उन्हें इन सब बातों का जवाब देना होगा।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पांच साल बाद हमारी सरकार को जवाब देना पड़ेगा। अगर फायर लाइसेंस नहीं है, ट्रेड लाइसेंस नहीं है तो हम समय देंगे। टीएमसी नेताओं को मोटी रकम देकर आपने घर बना लिया। आपने बिना प्‍लानिंग और परमिशन के कैसे घर बना लिया। अगर कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम इस्‍तीफा देना चाहते हैं तो दें लेकिन बंगाल के लोगों को जवाब देना पड़ेगा।

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बयान पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल कहती हैं, “केएमसी ने अभिषेक बनर्जी को पहले ही एक नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले अभिषेक बनर्जी कहते थे कि यह नोटिस फर्जी है। वह तो यह मानने को भी तैयार नहीं थे कि हमने कोई नोटिस भेजा है। मुझे नहीं पता कि वह इसे क्यों नहीं मान रहे हैं। क्या उन्हें लगता है कि वह कानून से ऊपर हैं? उन्हें लगता है कि वह संविधान से भी ऊपर हैं। 15 साल तक अभिषेक बनर्जी कानून से ऊपर थे, लेकिन अब नहीं हैं।

पॉल ने तंज कसते हुए कहा कि आप आकर बात करें और आपका दायित्‍व है कि स्‍पष्‍टीकरण दें। अगर आप सोचेंगे कि आप युवराज है,आप नहीं आएंगे तो हम लोगों को कुछ करना पड़ेगा।

–आईएएनएस

एएसएच/वीसी


Related Articles

Latest News