हीटवेव से बचाव के लिए परिवहन निगम ने जारी किए सख्त निर्देश, अब सड़क पर नहीं खड़ी होंगी रोडवेज बसें

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर गुरुवार को परिवहन निगम ने सभी चालकों और परिचालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हीटवेव को देखते हुए सभी बस स्टेशनों पर कर्मचारियों और यात्रियों के लिए ओआरएस घोल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

भीषण गर्मी और सड़क सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सभी बस स्टेशनों और डिपो के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने कहा है कि किसी भी स्थिति में कोई भी बस सड़क पर खड़ी नहीं की जाएगी।

सभी बसें केवल बस स्टेशन परिसर के अंदर ही खड़ी होंगी और वहीं से यात्रियों को चढ़ाने-उतारने की व्यवस्था की जाएगी।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर गुरुवार को परिवहन निगम ने सभी चालकों और परिचालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हीटवेव को देखते हुए सभी बस स्टेशनों पर कर्मचारियों और यात्रियों के लिए ओआरएस घोल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Related Articles

Latest News