UP: डीएम ने उप निबन्धक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कहा- बाहरी व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह के साथ मंगलवार को उप निबंधक कार्यालय नवाबगंज सदर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर से मिलान कर जांच की तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और रजिस्ट्रेशन कार्यों का अवलोकन किया।

डीएम ने निर्देश दिए कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति रजिस्ट्री कार्यालय में कार्य करता मिला तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रत्येक काउंटर पर पहुंचकर आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और समयबद्ध, पारदर्शी व सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा सभी पटलों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से क्रियाशील रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Latest News