Bhumi Pednekar Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. बीती रात वह मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई थीं. इस दौरान भूमि ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लगीं. हालांकि, कुछ लोगों को एक्ट्रेस का फैशन स्टाइल अच्छा नहीं लगा और फिर भूमि को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया गया.
अवॉर्ड फंक्शन में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचीं भूमि
अवॉर्ड फंक्शन से भूमि पेडनेकर का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह पोज देते हुए फोटोज क्लिक करवा रही हैं. देखा जा सकता है कि भूमि ब्लैक कलर के गाउन में नजर आ रही हैं. उन्होंने गोल्डन ईयररिंग्स पहनी है और उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ है. वह इस लुक में कमाल की लग रही हैं लेकिन कुछ लोगों ने उनके फैशन सेंस का जमकर मजाक उड़ाया है.
यूजर्स ने उड़ाई भूमि की ड्रेस की खिल्ली
भूमि पेडनेकर के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुर्गी लग रही है’. दूसरे ने कमेंट किया, ‘भूमि का वेट और ड्रेसिंग सेंस दोनों कम होता जा रहा है’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये क्या पॉलिथीन पहनकर कर आ गई है’. इस तरह सोशल मीडिया पर भूम पेडनेकर की ड्रेस की खिल्ली उड़ाई जा रही है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि भूमि से ज्यादा अच्छा उर्फी जावेद का ड्रेसिंग सेंस है.
भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) पिछली बार फिल्म भीड़ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर किया था. पंकज कपूर, दीया मिर्जा, आशुतोष राणा भी मूवी का हिस्सा रहे, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. अब भूमि पेडनेकर फिल्म अफवाह में दिखेंगी, जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम कर रही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास लेडी किलर फिल्म भी है.
यह भी पढ़ें-Janhvi Kapoor Trolled: जाह्नवी कपूर के लिए ड्रेस बनी मुसीबत, यूजर्स बोले- ‘उर्फी करे तो गलत’
