यूपी: संग्रहालय में कला और संस्कृति का महोत्सव, ‘आदियोगी शिव’ प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण का केंद्र

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित राज्य संग्रहालय में कला, संस्कृति और विरासत से जुड़े अनेक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 मई को आयोजित समारोह में पाश्चात्य शैली की नई मूर्तिकला वीथिका का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।समारोह के दौरान ‘आदियोगी शिव: ए जर्नी इन कॉस्मिक इंडिगो’ नामक विशेष टेक्सटाइल प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 19 मई से 19 जून 2026 तक राज्य संग्रहालय की अस्थायी वीथिका में आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में भगवान शिव की आध्यात्मिक अवधारणा, भारतीय कला और पारंपरिक वस्त्र संस्कृति को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

छात्रों के लिए क्विज, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं

इस मौके पर विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें अंतर्विद्यालयीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,अंतर्विद्यालयीय निबंध प्रतियोगिता, विश्वविद्यालय स्तरीय कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को संग्रहालयों, इतिहास, कला और भारतीय संस्कृति से जोड़ना तथा उनमें रचनात्मकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। 

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कला, इतिहास और संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजन युवाओं में रचनात्मकता और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाते हैं तथा उन्हें भारतीय विरासत को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

Related Articles

Latest News