मिजोरम में सात नवंबर को होने जा रहे चुनाव से पहले सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। स्पीकर लालरिनलियाना सेलो ने अपने पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही कहा है कि वह भाजपा में शामिल होने वाले हैं। सेलो ने कहा कि मैंने मिजोरम के सर्वांगीण विकास को लेकर यह कदम उठाया है।
