UP Khadi Board Scheme: खादी ग्रामोद्योग विभाग देगा मुफ्त पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन, 30 मई तक करें आवेदन

 उप्र. खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निःशुल्क टूल किट वितरण योजना के तहत आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है।

इसके तहत पिछड़े वर्ग के भुर्जी समाज के ग्रामीण कारीगरों और इस कार्य में रुचि रखने वाले अन्य पारंपरिक कारीगरों को मशीन निःशुल्क दी जाएगी।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ए.के. गौतम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, 8 कैंट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में जमा करनी होगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

Related Articles

Latest News