बिहार में बदमाशों के बीच पुलिस का डर खत्म होता दिख रहा है। राजधानी पटना में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। सचिवालय थाना क्षेत्र में हार्डिंग रोड गोलंबर के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिन के उजाले में सेवानिवृत्त कर्मचारी से पांच लाख की छिनतई कर ली। हालांकि पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।
