बिहार सरकार अवैध कब्जा को लेकर सख्त हो गई। ऐसे में अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं कब्जाधारी से जुर्माने के रूप में मोटी रकम वसूलने की भी तैयारी चल रही है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पता चला है कि पटना के नई राजधानी इलाके में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है।
