सीबीआइ की टीम ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र में डायमंड हार्बर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मीरा हालदार के घर पर छापेमारी शुरू की है। सीबीआइ के अधिकारियों ने फिरहाद हकीम से करीब 930घंटे व मदन मित्रा से लगभग 630 घंटे पूछताछ की थी। नगर पालिका भर्ती घोटाले में सीबीआइ ने बंगाल के तीन जिलों में छह जगहों पर फिर तलाशी अभियान चलाया।
