नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में सीनियर मैनेजर सहित कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
ईआईएल ने जिन 22 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें सीनियर मैनेजर (प्रोजेक्ट) के 2, सीनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) का 1, मैनेजर (एचआर) का 1, इंजीनियर (प्रोजेक्ट) के 1, इंजीनियर (रासायनिक प्रक्रिया) का 1, इंजीनियर (सिविल) का 1, इंजीनियर (एससीएम-सी एंड पी) के 2, इंजीनियर (प्रशासन एवं संपत्ति) के 2, जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड I (प्रोसेस) के 2, जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड I (सिविल) का 1, जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड I (पाइपिंग) का 1, जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड I (सिविल-स्ट्रक्चरल) के 2, जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड II (पाइपिंग) के 2, जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-III – एचआर के 2, और जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-III – हॉस्पिटैलिटी का 1 पद शामिल है।
इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इंस्ट्रुमेंटेशन/एचआर/केमिकल में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) में डिग्री न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ; कैमिकल/मैकेनिकल/सिविल साइंस में डिप्लोमा (न्यूनतम पाठ्यक्रम अवधि 3 वर्ष) न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ; न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पूर्णकालिक बीबीए; होटल प्रबंधन/हॉस्पिटैलिटी और होटल प्रशासन/हॉस्पिटैलिटी प्रशासन में पूर्णकालिक ग्रेजुएशन न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास सभी पोस्ट के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू/स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 25,000 से 2,40,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन प्रत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
–आईएएनएस
डीके/वीसी
