मुख्यमंत्री योगी शामिल हुए हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में,नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को असम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नवनिर्वाचित राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमंता बिस्वा सरमा एवं मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ उनका अभिनंदन किया, जबकि पारंपरिक परिधान में मौजूद महिलाओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने जयकारों के साथ मुख्यमंत्री योगी का अभिवादन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Latest News