शहाबुद्दीन रजवी की सुवेंदु सरकार से अपील, बंगाल में किसी भी समुदाय के साथ न हो भेदभाव


बरेली, 9 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के नेशनल प्रेसिडेंट मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में एक बड़ा पॉलिटिकल डेवलपमेंट हुआ है।

उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब, एक संवैधानिक पद पर होने के नाते उनके पास बड़ी जिम्मेदारियां हैं और उनसे उम्मीद है कि वे सभी के सपोर्ट से सरकार को चलाएंगे।

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठने के बाद किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव या पक्षपात नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने नारा दिया ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास,’ ये उनको मूल मंत्र के तौर पर रखना होगा। उन्होंने कहा कि जिसने वोट दिया और जिसने वोट नहीं दिया, वे सबके मुख्यमंत्री हैं।

शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि बांग्लादेश में कुछ कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों ने बंगाल के चुनाव को लेकर और ममता बनर्जी को लेकर बातें कही हैं। वो सारी बातें कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों की हैं। बंगाल के मुसलमानों को इन बातों पर कोई भी ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं उन कट्टरपंथियों को चुनौती देना चाहता हूं कि वो हरगिज ऐसी हिमाकत न करें। हम मुंहतोड़ जवाब भी देना जानते हैं।

शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि भारत के अंदरूनी मामले में दखलअंदाजी की कोशिश न करें। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतांत्रिक देश में हर वर्ष कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। कोई जीतता है, कोई हारता है लेकिन बंगाल के मामले में बांग्लादेश का हस्तक्षेप कतई बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन के सेक्रेटरी दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह बहुत अजीब बात है। आज रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है और इस मौके पर भाजपा भी शपथ ले रही है। भाजपा ही वो पार्टी है जिसने रवींद्रनाथ टैगोर का सबसे ज्यादा अपमान किया है।

–आईएएनएस

एसडी/वीसी


Related Articles

Latest News