प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने चिनहट के लौलाई गांव में कांशीराम के सहयोगी रहे प्रो.आरबी सिंह गौतम से दलित अधिकार मांग पत्र भरवाकर अपने विशेष अभियान की शुरुआत की। 18 मंडलों में एक दिवसीय दलित गौरव यात्रा भी निकाली जाएगी। वर्ष 2019 में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश मुख्यालय में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के आयोजन की शुरूआत की थी।
