राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के भीतर विभाजन पर चुनाव आयोग (ईसीआई) में चल रही सुनवाई के बीच अजित पवार ने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया और एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के अपने कदम का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कई शीर्ष राजनेताओं ने राज्य के राजनीतिक इतिहास में अलग रुख अपनाया है।
