अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दिया भावनात्मक संदेश


मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘द ट्रायल’ में अपने काम के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया पाने वाली अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट साझा की। उन्‍होंने अपने संदेश में बताया कि कैसे एक साधारण सा अच्छा काम बेहतरी के लिए बदलाव ला सकता है।

इंस्टाग्राम पर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फेम अभिनेत्री ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की।

तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ”हंसो, जियो, प्यार करो और दूसरों को भी हंसाओ, अपनी दयालुता पर काम करो क्योंकि आप नहीं जानते कि कौन सी आत्मा आपको देख रही है। बस, इंसानियत और इंसानों की अच्छाई के कुछ सबूतों का इंतजार है, आप किसी को यह दिखा कर उसकी विवेकशीलता बचा सकते हैं कि दया और करुणा मौजूद है।”

वर्तमान में ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ में नजर आ रही अभिनेत्री सीरीज में नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभा रही हैं, जो एक गृहिणी और मां है, जिसे अपने जीवन को संतुलित करना है।

इससे पहले अभिनेत्री को एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में मुख्य भूमिका के रूप में देखा गया था। काजोल अगली बार फिल्म ‘सरजमीन’ और ‘दो पत्ती’ में दिखाई देंगी, जो 2024 में रिलीज के लिए तैयार हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News