हमास से जंग के बीच नेतन्याहू ने फोन पर दी भारत को हालात की जानकारी, PM मोदी बोले- हर भारतीय इजरायल के साथ खड़ा

इजरायल और हमास के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है। भारत अमेरिका सहित कई देश इजरायल के साथ खड़े हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X के जरिए ये जानकारी दी है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बातचीत की। उनके फ़ोन कॉल और मौजूदा हालात पर अपडेट देने के लिए धन्यवाद देता हूँ। भारत के लोग इस कठिन समय में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Related Articles

Latest News