लखनऊ पहुंचे आरसीबी के धुरंधर, कोहली-पडिक्कल की फॉर्म से एलएसजी पर बढ़ा दबाव

विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी लखनऊ पहुंचने लगे हैं। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, युवा स्टार देवदत्त पडिक्कल और मुख्य कोच एंडी फ्लावर सोमवार शाम शहर पहुंचे। बाकी खिलाड़ियों के देर रात तक पहुंचने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक टीम मंगलवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेगी।वहीं 7 मई को होने वाले मुकाबले के लिए मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी मंगलवार शाम तक पहुंचेंगे और बुधवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे।

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। कोहली ने 9 मैचों में 379 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी की अगुवाई की है, जबकि पडिक्कल (282 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (257 रन) ने भी अहम योगदान दिया है।

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार 9 मैचों में 17 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं। 15 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से हराया था, जिसमें कोहली ने 49 रन की पारी खेली थी। ऐसे में लखनऊ में होने वाले इस मुकाबले में एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Latest News