गोवा पीएससी भर्ती अलर्ट: ट्यूटर/डेमोंस्ट्रेटर के 84 पदों पर आवेदन जारी, 5 मई डेडलाइन

[ad_1]

202605053776842

पणजी, 5 मई (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। गोवा पब्लिक सर्विस कमीशन ने ट्यूटर/डेमोंस्ट्रेटर (शिक्षक/प्रदर्शनकर्ता) के विभिन्न विभागों में कुल 84 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

गोवा पीएससी ने जिन विभागों में ट्यूटर/डेमोंस्ट्रेटर के कुल 84 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें एनाटॉमी से 8, बायोकेमिस्ट्री से 3, माइक्रोबायोलॉजी से 4, पैथोलॉजी से 9, फिजियोलॉजी से 3, एनेस्थेसियोलॉजी से 10, फोरेंसिक मेडिसिन से 4, बाल रोग से 7, कम्युनिटी मेडिसिन (पीएसएम) से 3, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन से 2, न्यूरोलॉजी से 3, नेफ्रोलॉजी से 7, बाल शल्य चिकित्सा से 2, प्लास्टिक सर्जरी से 2, सीवीटीएस से 2, यूरोलॉजी से 3, कार्डियोलॉजी से 1, कैजुअल्टी और ट्रॉमा मेडिसिन से 4, फार्माकोलॉजी से 5, डाइटिशियन से 1, और ईएसआई योजना में बीमा चिकित्सा अधिकारी से 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से चिकित्सा योग्यता (एमबीबीएस)/गृह विज्ञान में डिग्री/पदवार पात्रता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार वेतन मैट्रिक्स स्तर- 6 से 10 के अनुसार प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले गोवा पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

–आईएएनएस

डीके/एबीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News