लखनऊ एथलेटिक्स टीम की घोषणा, प्रयागराज में दम दिखाने को तैयार खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की देखरेख में 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आगामी सात और आठ मई को प्रयागराज के पं. मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली लखनऊ एथलेटिक्स टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई।

लखनऊ एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण के अनुसार खिलाड़ियों का चयन उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर किया गया है और टीम से पदक की पूरी उम्मीद है।

लखनऊ एथलेटिक्स टीम में कुल आठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पुरुष वर्ग में 800 मीटर में अंश शर्मा, 200 मीटर में विशाल चौधरी, 1500 मीटर में रोशन कुमार, 5000 मीटर में दौलत राम तथा 100 और 200 मीटर में मेधांजय ट्रैक पर उतरेंगे।महिला वर्ग में शॉट पुट में गौरांगी जायसवाल, 400 मीटर में कीर्ति शुक्ला व यासमीन खातून और 800 मीटर में प्रतीक्षा यादव को टीम में जगह मिली है।

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ियों ने हाल के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे इस बार लखनऊ टीम से अच्छे नतीजों की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Latest News