यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस-23) में हुए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की कोशिशों में जुटी राज्य सरकार ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए तय लक्ष्य का करीब पचास प्रतिशत हासिल कर लिया है। जीबीसी के लिए 13 लाख करोड़ रुपये के संशोधित लक्ष्य के सापेक्ष प्रस्तावित निवेश का आंकड़ा 6.37 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया है।भूमि पूजन समारोह के लिए अब तक अंतिम रूप से चयनित कंपनियों द्वारा किए जाने वाला प्रस्तावित निवेश यदि जमीन पर उतरता है तो इससे करीब 18 लाख लोगों के रोजगार सृजन के आसार हैं।
