यूपी: 252 डेंटल हाइजीनिस्ट को मिलेगी सौगात, सीएम योगी जल्द सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

प्रदेश सरकार चिकित्सा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आधारभूत ढांचा बनाने के साथ ही डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द 252 चयनित डेंटल हाइजीनिस्ट को नियुक्ति पत्र दे सकते हैं। हालांकि एक मई को कार्यक्रम आयोजित करने की चर्चा थी, लेकिन महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने बताया कि अभी तारीख तय नहीं की गई है। माना जा रहा है कि मई के पहले सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित होगा।डेंटल हाइजीनिस्ट लाइसेंस प्राप्त ओरल हेल्थकेयर पेशेवर होते हैं जो दांतों की सफाई (स्केलिंग और पालिशिंग), मसूड़ों का इलाज एवं एक्सरे लेने के विशेषज्ञ होते हैं। मसूड़ों की बीमारी को रोकने और ओरल हाइजीन के बारे में मरीजों को शिक्षित करने के लिए दंत रोग विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करते हैं।

प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ने एवं स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने के साथ ही इनकी उपयोगिता बढ़ी है। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मयंकेश्वर शरण सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Latest News