पटना और वाराणसी की फ्लाइट्स लखनऊ डाइवर्ट, खराब मौसम बना वजह; मुसाफिर हुए परेशान

खराब मौसम और तकनीकी खामियों के कारण कई उड़ानें बुधवार को प्रभावित रहीं। वाराणसी की दो और पटना की एक उड़ान को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया। कई उड़ानें देरी का शिकार हुईं।

इससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची रही।स्पाइस जेट की पुणे से वाराणसी जा रही उड़ान एसजी 186 को दोपहर 3:55 बजे और अकासा एयर की मुंबई से वाराणसी जा रही उड़ान क्यूपी 1428 शाम 5: 38 लखनऊ आयी। कोलकाता से पटना जा रही इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई- 895 शाम 7:56 बजे लखनऊ भेजी गई।

लखनऊ में यात्री विमान में बैठे रहे। रात 10 बजे दूसरे क्रू की व्यवस्था कर विमान को पटना रवाना किया गया। एयर इंडिया की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान आईएक्स 1618 शाम 7:35 बजे उड़ान नहीं भर सकी। यह उड़ान अब गुरुवार सुबह 9:30 बजे रवाना हाेगी।

अहमदाबाद जाने वाली उड़ान 6ई-6968 एक घंटा, दिल्ली की उड़ान 6ई-5003 और चेन्नई की उड़ान 6ई-518 समय से 1:15 घंटे प्रभावित हुई। पुणे से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान देर रात तक वहां से रवाना नहीं हो सकी।

Related Articles

Latest News