इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो का भारत दौरा, दोनों देशों के बीच डिफेंस सेक्टर को नई रफ्तार देने पर जोर


रोम, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो का इस हफ्ते भारत दौरा यह दिखाता है कि दोनों देश अपने मौजूदा सहयोग को बढ़ाना चाहते हैं और नए क्षेत्रों में भी साथ काम करने के मौके तलाश रहे हैं, खासकर इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप के तहत।

इटली के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, “रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो भारत पहुंचे हैं, जहां वे गुरुवार को अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। दोनों मंत्री रक्षा क्षेत्र में सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, बदलते सुरक्षा माहौल को देखते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा।”

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2023 में राजनाथ सिंह के रोम दौरे के बाद भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को और गति मिली है। क्रोसेटो का भारत दौरा यह दिखाता है कि दोनों देश मौजूदा सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं और नए क्षेत्रों में भी साथ काम करना चाहते हैं।

भारत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को होने वाली इस बैठक में दोनों मंत्री रक्षा सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे, खासकर मौजूदा बदलते सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए।

नई दिल्ली ने कहा क‍ि अक्टूबर 2023 में रक्षा मंत्री के रोम दौरे के बाद भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत हुआ है। क्रोसेटो का यह पहला भारत दौरा दोनों देशों की इस इच्छा को दिखाता है कि वे मौजूदा सहयोग को और बढ़ाना चाहते हैं और खासकर इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप के क्षेत्र में नए मौके तलाशना चाहते हैं।

साथ ही जनवरी 2026 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए रक्षा और रणनीतिक साझेदारी समझौते को भी एक अहम कदम बताया गया है, जिससे दोनों के बीच रणनीतिक तालमेल बढ़ा है और रक्षा उद्योग में सहयोग को और मजबूती मिली है।

–आईएएनएस

एवाई/डीकेपी


Related Articles

Latest News