भारतीय टीम ने रविवार को वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 52 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। हालांकि टीम इंडिया को जीत आसानी से नहीं मिली। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय भारतीय टीम ने केवल 2 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। विराट कोहली और केएल राहुल ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए भारतीय टीम की नैया पार लगाई।
